home page

डा. परमार एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के पदचिन्हों पर चलेगी कांग्रेस: चंपा ठाकुर

 | 
डा. परमार एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के पदचिन्हों पर चलेगी कांग्रेस: चंपा ठाकुर


मंडी, 04 अगस्त (हि.स.)। मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डा. वाईएस परमार की पारंपरिक नीतियों एवं उनके आदर्शों पर कांग्रेस संगठन चलेगा। मंगलवार को हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की जयंती के अवसर स्थानीय गांधी भवन में कांगेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि डा. यशवंत सिंह परकार की वजह से ही हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य का उदय हुआ है।

चंपा ठाकुर ने कहा कि यह डा. परमार जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के त्याग, समर्पण और आदर्शों का ही परिणाम है कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल के निमार्ण से लेकर इसके सतत विकास में अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है। उन्होंने कहा कि अब एक बार फिर से कांग्रेस के संगठन को ग्रामीण और बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यक्ता है। जिसके लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की पारंपरिक नीतियों का निर्वहन करना पार्टी की प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी से ग्रामीण कार्यकर्ताओं का जुड़ाव के अलावा पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ और ग्राम स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना अनिवार्य है। जिससे आम जनता की समस्याओं को सीधे सरकार और प्रशासन तक पहुंचाया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा