home page

मुख्यमंत्री झूठ बोलकर सुधार रहे हैं प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था:जयराम

 | 
मुख्यमंत्री झूठ बोलकर सुधार रहे हैं प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था:जयराम


मंडी, 03 नवंबर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदेश की जिम्मेदारी है, लेकिन मुख्यमंत्री सिर्फ झूठ बोलकर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते कल से प्रदेश में निशुल्क जांच कर रही लैब काम नहीं कर रही हैं। लोग बिना जांच के इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। इलाज के लिए उन्हें महंगी निजी जांच लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। बिना जांच के इलाज कैसे होगा और बिना इलाज के लोगों की जान कैसे बचेगी।

जयराम ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्था को वेंटिलेटर पर पहुंचा दिया। पहले लोगों को नि:शुल्क इलाज देने वाली हिमकेयर योजना के खिलाफ साजिश कर उसे बंद किया और अब लोगों को मिल रही नि:शुल्क जांच सुविधा बंद कर दी है। मुख्यमंत्री लोगों की जान से खिलवाड़ बंद करें और नि:शुल्क जांच सुविधा तत्काल शुरू करवाएं।

उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बहस के बीच भाजपा की इन पदयात्राओं को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, चुनाव आयोग की निष्पक्षता तथा पात्र मतदाताओं के नाम हटने की आशंकाओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं भाजपा का पक्ष है कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और किसी भी पात्र मतदाता को उसके अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

दोनों संसदीय क्षेत्रों में प्रस्तावित महापदयात्राओं को लेकर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चों तथा बूथ कार्यसमितियों को संगठनात्मक तैयारियों में लगाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा