home page

भेदभाव की राजनीति को बढ़ावा दे रहे मुख्यमंत्री, जनता के जख्मों पर मरहम के बजाय किया नमक छिड़कने का काम : जयराम ठाकुर

 | 
भेदभाव की राजनीति को बढ़ावा दे रहे मुख्यमंत्री, जनता के जख्मों पर मरहम के बजाय किया नमक छिड़कने का काम : जयराम ठाकुर


भेदभाव की राजनीति को बढ़ावा दे रहे मुख्यमंत्री, जनता के जख्मों पर मरहम के बजाय किया नमक छिड़कने का काम : जयराम ठाकुर


मंडी, 11 नवंबर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने थुनाग में चल रहे तीन दिवसीय दीप उत्सव के समापन अवसर पर कहा कि दीपावली के उपलक्ष्य में मनाया जाना वाला ये मेला इस क्षेत्र की एक नई पहचान बन चुका है। पहली बार यहां थाची क्षेत्र के आराध्य देव बिठू नारायण ने भी बतौर मेहमान देवता यहां पधारकर इस देवता मेले की शान बधाई है। घाटी के समस्त देवता इसी तरह सुख, समृद्धि और शांति बनाएं रखें ऐसी मैं कामना करता हूं। उन्होंने देवी देवताओं से आशीर्वाद मांगा कि दोबारा ऐसी आपदाओं की पुनरावृत्ति न हो उसके लिए हम सभी के लिए देव संस्कृति का पालन करना जरूरी है। उन्होंने मेला कमेटी को 51 हज़ार रुपए विधायक निधि से देने और पंचायत के विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपए सहित सोलर लाइट्स लगाने की घोषणा की।

उन्होेंने मीडिया से बातचीत और जनसभा में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमने प्राकृतिक आपदाओं से बहुत नुकसान इस इलाके में झेला है जिसकी क्षतिपूर्ति करना कठिन है। अगर कहीं नुक्सान हुआ है तो उसकी भरपाई और स्थिति सामान्य करने की जिम्मेवारी राज्य सरकार की होती है। लेकिन दुर्भाग्य से एक ऐसी सरकार पिछले चार वर्षों से हिमाचल में चल रही है, जिसने विकास तो पूर्ण विराम लगा ही रखा है। लेकिन भेदभाव की राजनीति को भी बढ़ावा देकर जनता के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय नमक छिड़कने का काम किया है।

जयराम ने कहा कि केंद्र से लगभग 250 करोड़ की राशि पी.डी.एन.ए. के तहत इस क्षेत्र के लिए मंजूर हुई। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस राशि का भी प्रदेश के केंद्र से आपदा प्रबंधन के तहत मिले पैसों को अपने ठेकेदार मित्रों के माध्यम से खर्च करके उनके घर भरे जा रहे हैं। गुणवता के साथ समझौते कर केवल उन्हीं चंद ठेकेदार मित्रों को काम दिलाये जा रहे हैं जिन्हें वो आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी से मैदान में उतारने जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा