home page

एसआईआर के समर्थन में भाजपा चार नवंबर को जयराम ठाकुर की मौजूदगी में निकालेगी मंडी पदयात्रा : राकेश जम्वाल

 | 
एसआईआर के समर्थन में भाजपा चार नवंबर को जयराम ठाकुर की मौजूदगी में निकालेगी मंडी पदयात्रा : राकेश जम्वाल


मंडी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा विधायक एवं प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा कि आगामी चार नवंबर को मंडी में एसआईआर के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा एवं जनसभा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पदयात्रा कार्यक्रम स्थल पर बने पड्डल ग्राउंड से शुरू होकर बाजार होते हुए सेरी मंच तक पहुंचेगी।

राकेश जम्वाल ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मंडी चलो का आह्वान करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण ठाकुर, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, सचिव प्रियंता शर्मा, प्रवक्ता पंकज जम्वाल तथा मेयर सुमन ठाकुर सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में महापदयात्रा एवं जनसभा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा