home page

विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करेगी आम आदमी पार्टी: सुरेंद्र पंडित

 | 
विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करेगी आम आदमी पार्टी: सुरेंद्र पंडित


मंडी, 17 अप्रैल (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने कहा कि आने 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जनता की आवाज बनेगी। जिसके लिए प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडी जिला में पार्टी का संगठन बनकर तैयार है। जिला के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी संगठन खड़ा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में खंड स्तर से लेकर वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा किया जाएगा।

सुरेंद्र पंडित ने कहा कि बीते 2022 के विधानसभा के चुनाव में विरोधी दलों द्वारा षड़यंत्र रचा गया, आप के शीर्ष नेताओं के खिलाफ झुठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए जुड़े मौसमी नेता वापस चले गए हैं। अब आम आदमी पार्टी प्रदेश में सशक्त संगठन को खड़ा करेगी। उनहोंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवालिया निकला हुआ है। सरकाघाट कांड प्रदेश की बीमार कानून व्यवस्था का उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की आपस में सैटिंग है। पांच साल एक पार्टी की सत्ता और पांच साल बाद दूसरी का शासन। इसलिए प्रदेश में चल रही लूट पर भाजपा का मुंहबंद है। प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है, ऐसे में पर्यटन उद्योग प्रभावित हो रहा है। प्रदेश कर्ज में डूबा हुआ है, जिसके लिए दोनों ही दल जिम्मेदार हैं। इससे पूर्व मंडी के सर्किट हाउस में आम आदमी पार्टी मंडी सदर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें पार्टी के प्रभारी सुरेंद्र पंडित, मंडी सदर ऑब्जर्वर राकेश मंढोत्रा, जिला संगठन मंत्री कपिल देव ठाकुर, अध्यक्ष छांगु राम, राज्य कमेटी सदस्य हरदेव सिंह, राज्य कमेटी सदस्य विभा गुलेरिया, गोपाल शर्मा तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

बैठक में मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और आम आदमी पार्टी के संगठन निर्माण के सफल कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा