home page

फौज की तर्ज पर सेवानिवृत पुलिस कर्मियों को मिले इलाज की सुविधा

 | 
फौज की तर्ज पर सेवानिवृत पुलिस कर्मियों को मिले इलाज की सुविधा


मंडी, 11 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस पैंशनर वैल्फेयर एसोसिएशन जिला मंडी की मासिक बैठक प्रधान परमानंद शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में करीब 60 सदस्यों ने भाग लिया।

इस अवसर पर अशोक शर्मा सेवानिवृत्त आईजीपी, मुख्य तौर पर शामिल हुए। एसोसिएशन के सदस्यों ने मैडिकल बिल जो पैंडिंग हैं के बारे चर्चा की गई।

अशोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यदि आप चाहें तो इस बारे पुलिस मुख्यालय से चर्चा करने के बाद जैसे महकमा फौज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इलाज की सुविधा है, वैसा हो सकता है। जो संभव है जिस पर सभी ने सहमति जताई।

उन्होंने कहा कि इस बारे प्रपोजल तैयार की जाएगी और राज्य पुलिस पैंशनर वैल्फेयर एसोसिएशन के ध्यान में लाई जाएगी। जिस पर सभी जिलों से सहमति देने के बाद आगामी कदम उठाए जाएंगे। इस स्कीम में प्रत्येक से प्रति माह 100 रुपये लेकर पैनल अस्पताल में इलाज करवा सकते हैं।

इस अवसर पर प्रधान परमानंद ने कहा कि एक माह के अंदर प्रपोजल तैयार किया जाएगा और अगले माह की बैठक में रखी जाएगी। इसके बाद उचित माध्यम से सरकार को प्रेषित की जाएगी। बैठक में बकाया वेतन भत्तों, बारे प्रस्ताव डाले गए जो सरकार को प्रेषित किए जाएंगें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा