home page

नाहन की छात्रा रितिका कुमारी का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन

 | 
नाहन की छात्रा रितिका कुमारी का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन


नाहन, 28 नवंबर (हि.स.)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन की जमा दो की छात्रा एवं एनएसएस स्वयंसेविका रितिका कुमारी का 26 जनवरी को शिमला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन हुआ है।

यह जानकारी उनकी एनएसएस अध्यापिका सीमा रानी ने दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद ठाकुर ने रितिका कुमारी और उनकी अध्यापिका को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा की रितिका की उपलब्धि से स्कुल का गौरव बढ़ा है और अन्य छात्राएं को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर