home page

कांग्रेस चारों लोकसभा सीटें जीतेगी : प्रतिभा सिंह

 | 

शिमला, 16 मार्च (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने देश मे लोकसभा चुनावों की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस इन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर शानदार जीत हासिल करेंगी।

लोकसभा चुनावों की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने उम्मीद जाहिर की है कि चुनाव आयोग देश मे निष्पक्ष चुनाव करवाने व अपनी संवैंधानिक जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए बगैर किसी भय व दबाव के निर्भिक मतदान करवाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील/उज्जवल