सिरमौर में मार्च 2026 के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी
नाहन, 27 फ़रवरी (हि.स.)।हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने सिरमौर में मार्च 2026 में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का कार्यक्रम जारी कर किया है। जानकारी के अनुसार नाहन में वाहनों की पासिंग 6 और 24 मार्च को निर्धारित की गई हैं, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 18 मार्च को होंगे।
पांवटा साहिब में पासिंग की तारीखें 7 और 25 मार्च रखी गई है, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 19 मार्च को होंगे। राजगढ़ में पासिंग की तिथि 3 मार्च को रखी गई है, और इसी दिन ड्राइविंग टेस्ट भी होंगे। शिलाई और कफोटा में 27 मार्च को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होंगे। संगड़ाह में पासिंग और ड्राइविंग का आयोजन 20 मार्च को होगा।
इसके अलावा सराहां में 5 मार्च को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आरटीओ सोना चौहान द्वारा दी गई है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित तिथियों पर अपने वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए उपस्थित होने आग्रह किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

