home page

सिरमौर में अप्रैल माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी

 | 

नाहन, 30 मार्च (हि.स.)। जिला सिरमौर में अप्रैल 2026 के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय नाहन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर तय तारीखों में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

नाहन में वाहन पासिंग 6 और 21 अप्रैल को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 7 और 22 अप्रैल को निर्धारित किए गए हैं। पांवटा साहिब में 8 अप्रैल को प्राइवेट वाहनों और 9 अप्रैल को ट्रांसपोर्ट वाहनों की पासिंग होगी। वहीं 28 अप्रैल को शेष वाहनों की पासिंग की जाएगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 10 और 29 अप्रैल को लिए जाएंगे।

राजगढ़ में 4 अप्रैल को पासिंग और उसी दिन ड्राइविंग टेस्ट भी आयोजित होगा। शिलाई में 23 अप्रैल, कफोटा में 24 अप्रैल, संगड़ाह में 18 अप्रैल और सराहां में 20 अप्रैल को वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे।

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि एमवीआई इंजीनियर विजय चौहान की देखरेख में सभी स्थानों पर वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने सभी आवेदकों से तय तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचने की अपील की, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर