home page

पुरुवाला में सड़क हादसा, बाइक चालक की मौत

 | 

नाहन, 30 जुलाई (हि.स.)। पांवटा साहिब क्षेत्र के पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत पुरुवाला चौक के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8:30 बजे सालवाला रोड पर मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से आ रही थी। बताया जा रहा है कि चालक रवि कुमार ने अचानक ब्रेक लगाई, जिससे बाइक असंतुलित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान मोटरसाइकिल चालक रवि कुमार निवासी रक्सोल, बिहार ने दम तोड़ दिया। जबकि पीछे बैठे चंद किशोर का उपचार जारी है।

शिकायतकर्ता मुस्ताक निवासी पुरुवाला के बयान पर पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर