सिरमौर में जिला परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
नाहन, 06 जून (हि.स.)। पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों के लिए शनिवार कोनाहन के पंचायती राज सभागार में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिला सिरमौर के सभी 17 वार्डों से विजेता रहे प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सभी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। सभी 17 वार्डों के प्रतिनिधियों को क्रमवार शपथ दिलाई गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि आज जिला के सभी वार्डों केचुने हुए प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर तिथि निर्धारित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सिरमौर जिला में जिला परिषद की 17 सीटें हैं जिनमे से 13 पर भाजपा समर्थित और 3 पर कांग्रेस समर्थित और एक निर्दलीय है। यहां पर जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भाजपा का बनना लगभग तय है और अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

