home page

पंचायत समितियों के नव-निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त

 | 

कुल्लू, 03 जून (हि.स.)। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा द्वारा जिला की विभिन्न पंचायत समितियों के नव-निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने तथा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदों का चुनाव संपन्न करवाने के लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश के तहत कुल्लू एवं भुन्तर पंचायत समिति के लिए उप मण्डलाधिकारी (नागरिक) कुल्लू को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत समिति के लिए उप मण्डलाधिकारी (नागरिक) मनाली, बन्जार पंचायत समिति के लिए उप मण्डलाधिकारी (नागरिक) बन्जार, आनी पंचायत समिति के लिए उप मण्डलाधिकारी (नागरिक) आनी तथा निरमण्ड पंचायत समिति के लिए उप मण्डलाधिकारी (नागरिक) निरमण्ड को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपायुक्त ने बताया कि सभी संबंधित उप मण्डलाधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली पंचायत समितियों के लिए इस संपूर्ण प्रक्रिया को निष्पक्ष, समयबद्ध और सुचारू रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह आदेश हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 79 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 85 के अंतर्गत जारी किए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार नियुक्त किए गए अधिकारी संबंधित पंचायत समितियों के नव-निर्वाचित सदस्यों को अधिनियम की धारा 126, 127 तथा नियम 85क के प्रावधानों के तहत शपथ ग्रहण करवाएंगे और इसके उपरांत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न करवाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला