home page

विधायक नाहन अजय सोलंकी की अगुवाई में कांग्रेस समर्थित दो उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

 | 
विधायक नाहन अजय सोलंकी की अगुवाई में कांग्रेस समर्थित दो उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र


नाहन, 11 मई (हि.स.)। पंचायती राज संस्थाओं के लिए प्रदेश सहित जिला सिरमौर में भी नामांकन प्रक्रिया का आज अन्तिम दिन है। इसी के चलते आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत दो कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने आज नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें त्रिलोकपुर वार्ड से आराधना राणा और पंजहाल वार्ड से भारती ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

विधायक नाहन अजय सोलंकी की अगुवाई में भारी संख्या में कार्यकृत मौजूद रहे।विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए विधायक निधि से कार्य कराए गए हैं और सरकार की जन कल्याण नीतियों को ग्राम स्तर तक पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं में दल गत राजनीति से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवार को मत देना चाहिए ताकि इलाके का विकास सुनिश्चित हो सके।सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सभी सीटों पर जीत दर्ज कराएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर