home page

मंडी को आधुनिक एवं आदर्श नगर बनाने में योगदान दें अधिकारी एवं कर्मचारी : सुमन ठाकुर

 | 
मंडी को आधुनिक एवं आदर्श नगर बनाने में योगदान दें अधिकारी एवं कर्मचारी : सुमन ठाकुर


मंडी, 18 जुलाई (हि.स.)। नगर निगम की महापौर सुमन ठाकुर ने शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ प्रथम समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक जनोन्मुखी, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं परिणाममुखी बनाते हुए आगामी पांच वर्षों के विकार्स कायों की प्राथमिकताओं पर चर्चा करना रहा। बैठक में महापौर सुमन ठाकुर ने क कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान अवधकारी एवं कर्मचारी का दायित्व है।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ काम करते हुए नागरिकों को समयबद्ध, सरल, एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाने का आहवान किया। बैठक में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, कार्यालय से संबंधित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के अलावा महापौर कार्यालय से प्राप्त टिप्पणियों त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा जन्म, मृत्यु एवं विववाह आदि प्रमाणपत्रों की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। वहीं कार्यालय में आगंतुक पंजीकरण व्यवस्था, नागरिकों के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार तथा प्रशासन में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त एनयूएलएम, स्वयंसहायता समूह, एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के विस्तार, निर्वाचित पार्षदों के साथ बेहतर समन्वय बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि मंडी को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, आधुनिक एवं आदर्श नगर के रूप में विकसित करने में सभी अधिकारियों -कर्मचारियों से सक्रिय सहयोग का आग्रह किया। नगर निगम की महापौर ने विश्वास दिलाया कि नगर निगम के उपमहापौर,पार्षद एवं सभी अधिकारी -कर्मचारी, मिलकर, जनिहत को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से विख्यात छोटीकाशी मंडी की गरिमा के अनुरूप एक आदर्श नगर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा