home page

3.50 करोड़ से विक्रम–बाग सुकेती रोड पर पथराला खाले पर बनेगा नया ब्रिज

 | 

नाहन, 20 अप्रैल (हि.स.)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्रम–बाग सुकेती रोड पर पथराला खाले के ऊपर नए ब्रिज निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान होगा।

विधायक सोलंकी ने कहा कि कुछ विरोधी ताकतें इस तरह की घटनाओं के जरिए विकास कार्यों को प्रभावित करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन ऐसे प्रयासों से नाहन की प्रगति रुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा, “पट्टिकाएं तोड़ने से विकास नहीं रुकता, हमारा काम है नाहन को आगे बढ़ाना और हम उसी संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं।”उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि नाहन में विकास कार्यों की गति आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी और हर आवश्यक परियोजना को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका ध्यान केवल विकास कार्यों पर है और इस प्रकार की नकारात्मक राजनीति से वे विचलित नहीं होते, बल्कि ऐसे प्रयास उनके संकल्प को और मजबूत करते हैं।विधायक ने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और इसका लाभ क्षेत्र के हर व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर