home page

नाहन कॉलेज में एबीवीपी की नई कार्यकारिणी गठित, रमन शर्मा अध्यक्ष, प्रवीण ठाकुर इकाई मंत्री बने

 | 
नाहन कॉलेज में एबीवीपी की नई कार्यकारिणी गठित, रमन शर्मा अध्यक्ष, प्रवीण ठाकुर इकाई मंत्री बने


नाहन, 11 सितंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई ने डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शुक्रवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें रमन शर्मा को इकाई अध्यक्ष और प्रवीण ठाकुर को इकाई मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी गठन के अवसर पर जिला संगठन मंत्री भागमल और चुनाव अधिकारी एवं प्रांत सह-मंत्री अभी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ।

इस मौके पर परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि ए बी वी पी हमेशा विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है। नवगठित कार्यकारिणी महाविद्यालय के विद्यार्थियों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी और समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगी।कार्यकारिणी गठन के अवसर पर जिला संगठन मंत्री भागमल और चुनाव अधिकारी एवं प्रांत सह-मंत्री अभी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर