home page

सांसद सुरेश कश्यप पहुंचे नाहन भाजपा कार्यालय, कार्यकर्ताओं से हुआ संवाद

 | 

नाहन, 15 मार्च (हि.स.)। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप का आज नाहन मंडल भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया और साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया। इस में नाहन मंडल से आये कार्यकर्ताओं के साथ सांसद सुरेश कश्यप ने चुनावों को लेकर संवाद किया और सभी को चुनावो में सक्रिय रहने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने भी केंद्र सर्कार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का कार्यकर्ताओं को संदेश दिया।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उनके ऊपर लगातार दूसरी बार भरोसा जताया हैकि और वो उनकी आशाओं पर पूरा खरा उतरेंगे। केंद्र सरकार ने शिमला संसदीय क्षेत्र में अनेक योजनाओं के माध्यम से विकास किया है और उन्होंने भी कोविड में धन न मिलने के बावजूद भी विकास कार्य किये हैं जिनके बल पर वो अपने चुनाव में जायेंगे और शिमला सहित चारों सीटें भाजपा को मिलेंगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अब चुनाव में जुट जाने की अपील करते हुए कहा कि इस बार चार सौ पार के लिए सभी को कार्य करना है।

हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/उज्जवल