home page

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल व सांसद सुरेश कश्यप ने मनाई नाहन में होली

 | 

नाहन, 25 मार्च (हि.स.)। होली का पर्व आज देश भर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज नाहन में भी लोगो ने इसे उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर नाहन में रानी झांसी पार्क में होली कार्यक्रम का आयोजनों किया गया।जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल व सांसद शिमला सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओ के साथ होली मनाई व लोगो को होली की शुभकामनाएं भी दी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि यह होली रंगो का पर्व है और इस बार होली चुनावो में आई है।इस बार भाजपा 4 सौ पार होगी व नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

सांसद सुरेश कश्यप ने इस मौक़े पर कहा कि इस बार देश मे फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश में चारों सीटें भाजपा जीतेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील