home page

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत नाहन डाइट में हुआ जिला स्तरीय आयोजन

 | 

नाहन, 23 मार्च (हि.स.)। समग्र शिक्षा मिशन के तहत देश में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान चलाया जा रहा है जिसमे स्कूली बच्चों को विज्ञान से जोड़ने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते नाहन के डाइट संस्थान में जिला स्तरीय स्टेम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिला के सभी शिक्षा खंडों से छात्र अपने अपने विज्ञानं आधारित मॉडल लेकर पहुंचे व् अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यहां से चयनित पहले तीन बच्चों को राज्य स्तर के लिए नामित किया जायेगा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ उप निदेशक प्राथमिक राजीव ठाकुर ने किए। डाइट संस्थान से राष्ट्रीय अविष्कार अभियान प्रभारी नम्रता जोशी ने बतायाकि यह आयोजन बच्चों में विज्ञानं के प्रति रूचि बढ़ाने व् उनमे खोज प्रवति को बढ़ाना है।

नम्रता जोशी ने बतायाकि समग्र शिक्षा के तहत राष्ट्रीय अविष्कार अभियान खंड स्तर से आयोजित किया जाता है और आज जिला स्तरीय आयोजन हो रहा है। यहां से अव्वल आने वाले प्रथम तीन को राज्य स्तरीय आयोजन में प्रवेश दिया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील