home page

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज पहुंचे दो दिवसीय सिरमौर प्रवास पर नाहन

 | 

नाहन, 27 मार्च (हि.स.)। लोक सभा के चुनावों के चलते अब प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भी राजनैतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं और राजनैतिक दलों के नेता सक्रिय होने लगे हैं। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज आज सिरमौर जिला के दो दिवसीय प्रवास पर नाहन पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने पच्छाद मंडल की सराहां में बैठक की अध्यक्षता की।

नाहन में तिलक राज ने कहा कि आज प्रदेश का युवा कांग्रेस की गारंटियों के पूरा न होने से आक्रोशित है और इसका जवाब वो लोक सभा के चुनावों में देने वाला है।

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वो आज सिरमौर जिला के प्रवास पर आये हैं व सभी मंडलों में युवा मोर्चा के सदस्यों के साथ चुनावों को लेकर चर्चा करने वाले हैं। आज उन्होंने सराहां, नाहन व पोंटा में युवा मोर्चा के साथ बैठक करनी है व युवाओं को चुनावों में अपनी भागेदारी पर मंथन करना है। आज युवा प्रदेश सरकार की कार्य कलाप से रोष में है और प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटें भाजपा जितने वाली है।

हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील