home page

नाहन विकास खंड के त्रिलोकपुर क्षेत्र की बेटी निधि चौधरी का यूपीएससी में 466वीं रैंक हासिल

 | 

नाहन, 07 मार्च (हि.स.)। सिरमौर के नाहन विकास खंड के त्रिलोकपुर क्षेत्र की बेटी निधि चौधरी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में एक बार फिर शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मौजूदा समय में आईपीएस प्रशिक्षण ले रहीं निधि ने इस बार यूपीएससी परीक्षा में 466वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर अपनी पिछली रैंक में बड़ा सुधार दर्ज किया है।

मौजूदा समय में आईपीएस प्रशिक्षण ले रहीं निधि ने इस बार यूपीएससी परीक्षा में 466वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर अपनी पिछली रैंक में बड़ा सुधार दर्ज किया है। इससे पहले उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 691वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयन हासिल किया था और वर्तमान में हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।

निधि के पिता धनीराम वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में सहायक कमांडेंट के पद पर दिल्ली में तैनात हैं, जबकि उनकी माता जसविंदर कौर गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा बेटी के सपनों को समर्थन दिया और हर कदम पर उसका हौसला बढ़ाया। परिजनों के अनुसार निधि ने बचपन में ही आईएएस अधिकारी बनने का लक्ष्य तय कर लिया था और उसी दिशा में लगातार मेहनत करती रहीं। पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रही निधि ने बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की है।

जैसे ही यूपीएससी परिणाम में निधि की 466वीं रैंक की खबर सामने आई, परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसे सिरमौर और नाहन क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर