home page

रूमा देवी नगर परिषद सुंदरनगर की अध्यक्ष तथा लकेश कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित

 | 
रूमा देवी नगर परिषद सुंदरनगर की अध्यक्ष तथा लकेश कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित


मंडी, 15 जून (हि.स.)। नगर परिषद सुंदरनगर में सोमवार को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न हुए। इस अवसर पर एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सुंदरनगर अमर नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर परिषद के 13 में से 11 पार्षद उपस्थित रहे।

चुनावी प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर-10 चांगर की पार्षद रूमा देवी तथा उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर-7 बनायक के पार्षद लकेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी अमर नेगी ने रूमा देवी को नगर परिषद सुंदरनगर का अध्यक्ष तथा लकेश कुमार को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।

निर्वाचन परिणाम घोषित होने के पश्चात उपस्थित पार्षदों एवं गणमान्य लोगों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा