home page

नप सुंदरनगर में तीसरे दिन 13 उम्मीदवारों ने भरे नामांक, अब 33 उम्मीदवार् मैदान में

 | 
नप सुंदरनगर में तीसरे दिन 13 उम्मीदवारों ने भरे नामांक, अब 33 उम्मीदवार् मैदान में


मंडी, 02 मई (हि.स.)। नगर परिषद सुंदरनगर चुनाव-2026 के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न वार्डों से कुल 13 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस प्रकार तीन दिनों में कुल 33 उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि वार्ड एक-बाड़ी कुलवाड़ा से धनी राम, वार्ड तीन-पुंघ से मनीषा देवी, वार्ड चार-सलाह से विनय कुमारी, वार्ड पांच-भडोह से संदीप जम्वाल, वार्ड छह-बाहोट से अमित कुमार, वार्ड सात-बनायक से दीपक सेन, लकेश कुमार व गौरव सेन, वार्ड आठ-अंबेडकर नगर से गंबरी देवी, वार्ड नौ-भोजपुर से वनीता शर्मा, वार्ड दस-चांगर से रुमा देवी, वार्ड ग्यारह-पुराना बाजार से विजय कुमार तथा वार्ड तेरह-पूर्वी काॅलोनी से नेहा ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

उन्होंने बताया कि प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच चार मई को की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार छह मई को सायं 3:00 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उसी दिन शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा