home page

बैहना वार्ड के ग्रामीणों ने निगम चुनावों को किया बहिष्कार

 | 

मंडी, 28 अप्रैल (हि.स.)। मंडी नगर निगम मंडी के चुनावों का बिगुल बजते ही मर्ज एरिया के ग्रामीणों ने भी चुनाव के बहिष्कार का मन बना लिया है। मंगलवार को ग्रामीण ने अपना रोष जताते हुए प्रत्याशियों से भी चुनाव में न उतरने की अपील की। स्थानीय लोगों लेखराज रावत, मीरा रावत, सोहन सिंह, बीरबल शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, शिव सिंह चंदेल, देवराज वर्मा, कर्म दास धीमान, बीरबल शर्मा, हंसराज धीमान, कृष्ण भानु सुधीर कुमार, लोभी राम, मीरा देवी, सोहन सिंह सहित अन्य का कहना है कि निगम में शामिल होने से उनकी परेशानियां ही बढ़ी हैं। हम पहले दिन से ही इसका विरोध कर रहे थे, निगम में शामिल होने से लोगों को कृषि, मनरेगा सहित सरकार से मिलने वाली सुविधाएं बंद हो गई है। ग्रामीण परिवेश के क्षेत्र को शहर में शामिल करना तर्कसंगत नहीं है। लोग चुनावों का ग्रामीण पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। निगम में शामिल होने से लोगों की परेशानियां ही बढ़ी हैं। समय पर लोगों को किसी भी प्रकार की एनओसी नहीं मिलती, लाइटों के सिवाय वार्ड में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए। छोटे.छोटे कार्यों के लिए निगम कार्यालय जाना पड़ता है, जिससे समय व पैसे की बर्बादी होती है। बैहना वार्ड को नगर निगम से बाहर करने के लिए हर मंच पर बात रखी जा चुकी है। मुख्यमंत्री के समक्ष भी लोग इस मांग को रख चुके हैं। नगर निगम 5 वर्षों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा पाया। लोग निगम में नहीं रहना चाहते हैं तथा ग्रामीणों ने चुनावों के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा