home page

समखेतर वार्ड का रा.व.मा.पा. कन्या मंडी बनेगा आदर्श मतदान केंद्र

 | 
समखेतर वार्ड का रा.व.मा.पा. कन्या मंडी बनेगा आदर्श मतदान केंद्र


मंडी, 15 मई (हि.स.)। नगर निगम मंडी के 13 वार्डों के पार्षद चुनावों के लिए कुल 33 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम वार्ड 1 से 13 एवं एसडीएम सदर रुपिंद्र कौर ने दी। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 11 समखेतर का रा.व.मा.पा. कन्या मंडी स्थित मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां क्रेच सुविधा, फर्स्ट एड किट, ओआरएस तथा आशा कार्यकर्ता की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 खलियार में चार मतदान केंद्र केवी मंडी (प्राइमरी विंग), केवी मंडी (लैब), रा.प्रा.पा. बिजन दलवाहन तथा रा.प्रा.पा. छिपणु में स्थापित किए जाएंगे। वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी में दो मतदान केंद्र रा.मा.पा. पुरानी मंडी के लेफ्ट और राइट पार्ट में बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर 3 पड्डल में बीडीओ कार्यालय भ्यूली तथा आईटीआई मंडी में दो मतदान केंद्र स्थापित होंगे। वार्ड नंबर 4 नेला में तीन मतदान केंद्र रा.मा.पा. बिंद्रावणी, रा.प्रा.पा. चड्याना तथा रा.प्रा.पा. जरली में बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर 5 मंगवाईं में ए.आर.सी.एस कार्यालय मंडी तथा उप-पंजीयक सहकारी समितियां कार्यालय मंडी में दो मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

वार्ड नंबर 6 सन्यारड़ में उद्योग विभाग कार्यालय मंडी तथा पर्यटन कार्यालय चड्यारा (विस्को रिजॉर्ट के पास) में दो मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर 7 तलयाहड़ में चार मतदान केंद्र होंगे, जिनमें दो रा.व.मा.पा. तलयाहड़ के लेफ्ट और राइट पार्ट तथा दो चीफ इंजीनियर कार्यालय एचपीपीडब्ल्यूडी मंडी के कमरा नंबर 101 और 114 में स्थापित किए जाएंगे। वार्ड नंबर 8 पैलेस कॉलोनी-1 में अधीक्षण अभियंता एचपीपीडब्ल्यूडी सर्किल कार्यालय के लेफ्ट और राइट पार्ट में दो मतदान केंद्र स्थापित होंगे। वार्ड नंबर 9 पैलेस कॉलोनी-2 में कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) एचपीपीडब्ल्यूडी मंडी, सैनिक बोर्ड कार्यालय मंडी तथा रा.प्रा.पा. बाड़ी प्रथम तल में तीन मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

वार्ड नंबर 10 सुहड़ा में रा.वि.व.मा.पा. मंडी के एडमिन ब्लॉक, साइंस ब्लॉक तथा पुराने भवन के ग्राउंड फ्लोर में मतदान केंद्र स्थापित होंगे। वार्ड नंबर 11 समखेतर में रा.व.मा.पा. कन्या मंडी के लेफ्ट पार्ट, राइट पार्ट तथा कमरा नंबर 7 में तीन मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर 12 भगवाहन में रा.प्रा.पा. (बाल) मंडी हेरिटेज बिल्डिंग, रा.व.मा.पा. मंडी के 10+2 ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर तथा जिला पुस्तकालय में तीन मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वार्ड नंबर 13 थनेहड़ा में डाइट मंडी के लेफ्ट और राइट पार्ट में दो मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा