मेरा युवा भारत के वंदे मातरम् कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे मंडी के हितेश कुमार
मंडी, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मेरा युवा भारत के द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित वंदे मातरम् कार्यक्रम में जिला मंडी के हितेश कुमार चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कार्यक्रम 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चंडीगढ़ में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए युवा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
हितेश कुमार का इस कार्यक्रम में चयन होने पर मेरा युवा भारत जिला युवा अधिकारी भारती मौंगरा का धन्यवाद किया। और इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, देश की सांस्कृतिक विरासत तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को समझने और अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।
हितेश कुमार लंबे समय से युवा गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को जागरूक करने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रति उनकी रुचि सराहनीय है। वंदे मातरम् जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी इस सहभागिता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी सामाजिक कार्यों, राष्ट्रसेवा और युवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी।
हितेश कुमार ने इस अवसर पर मेरा युवा भारत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं और युवा शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

