home page

महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय में दीक्षारंभ का आयोजन

 | 
महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय में दीक्षारंभ का आयोजन


मंडी, 09 अगस्त (हि.स.)। महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 दीक्षारंभ कार्यक्रम का तीसरे दिन बीबीए, बीसीए एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, नई शिक्षा नीति-2020, विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा छात्र हित से जुड़ी योजनाओं से परिचित करवाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् से हुआ।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन कुमारी कटोच ने सभी विद्यार्थियों को शुभ कामनाएं देते हुए बताया कि महाविद्यालय इस वर्ष अपने स्थापना के 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न भी मना रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि डा. निरूपमा कोहली ने की। उन्होंने बच्चों को सपने देखने, मेहनत करने और अपने माता-पिता और संस्थान का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी और सभी को उनके नए सफ़र की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप सिंह ने एमएलएसएम कॉलेज, सुंदरनगर और सायलोर यूनिवर्सिटी यूएसए के बीच विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाने को लेकर समझौता ज्ञापन की जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं, डॉ. लतेश कपूर, पूजा ठाकुर, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. मैनिका कपूर , कैप्टन कमलेश सेन,राजमल राणा, डॉ .आशीष गौतम, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. नेहा सेन, डॉ. सोनिका शर्मा, ने एन ई पी 2020, छात्रवृत्ति योजनाओं, एंटी रैगिंग, नशा मुक्ति, एन एस एस, एन सी सी, स्वच्छता, खेल प्रतियोगिताओं और छात्रावास सुविधाओं की जानकारी दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा