home page

नाहन विधायक अजय सोलंकी ने कृषि विज्ञानं केन्द्र  धौलाकुआं का किया दौरा, चंदन का पौधा लगाया

 | 
नाहन विधायक अजय सोलंकी ने कृषि विज्ञानं केन्द्र  धौलाकुआं का किया दौरा, चंदन का पौधा लगाया


नाहन, 08 अगस्त (हि.स.)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर, धौलाकुआं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र द्वारा किसानों के हित में चलाए जा रहे प्रसार एवं प्रशिक्षण कार्यों की जानकारी ली।

दौरे के दौरान सोलंकी ने कृषि विज्ञानं केंद्र परिसर में चंदन का पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विधायक ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र जिले के किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक सलाह एवं नवीन कृषि पद्धतियों को पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने ऐसी गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने पर बल दिया। इस अवसर पर उन्होंने जनसमस्याओं का निवारण भी मौके पर किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर