बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से की मुलाकात
मंडी, 06 नवंबर (हि.स.)। मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बल्ह विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता सहित हिमाचल प्रदेश के सभी प्रदेशवासियों को भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

