home page

शिलाई ब्लॉक यूनियन ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन, 12 महीने मानदेय की मांग

 | 
शिलाई ब्लॉक यूनियन ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन, 12 महीने मानदेय की मांग


नाहन, 30 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की शिलाई ब्लॉक कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्ष सत्या तोमर की अध्यक्षता में मिड-डे मील वर्कर्स की विभिन्न मांगों को लेकर प्रारंभिक शिक्षा निदेशक, हिमाचल प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर यूनियन के महासचिव वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मिड-डे मील वर्कर्स लंबे समय से विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें केवल 10 महीने का मानदेय दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि 24 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के माध्यम से 10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में बांटने का निर्णय वर्कर्स के साथ अन्याय है। यूनियन इस निर्णय को वापस लेने की मांग करती है। यूनियन ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की कि मिड-डे मील वर्कर्स की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान किया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर