home page

उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सलाहकार समिति की बैठक

 | 
उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सलाहकार समिति की बैठक


नाहन, 24 मार्च (हि.स.)। जिला सिरमौर में चालू वित वर्ष के दौरान वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत 6 हजार, 488 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था जिसके तहत दिसंबर, 2025 तक 4 हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया गया है जोकि कुल लक्ष्य का 71.74 प्रतिशत है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

बैठक में कृषि ऋण संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए बैंकर्स को निर्देश दिए की किसानों के केसीसी संबंधी मामलों को शत प्रतिशत सुविधा प्रदान की जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि ऋण संबंधी मामलों को समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को फसल का बीमा करवाने के लिए जागरूक किया जाए तथा अधिक से अधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाए।

उपायुक्त ने वित वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना की पुस्तक का विमोचन किया जिसके तहत 6 हजार, 31 करोड़ रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है जिसमें 1100 करोड़ कृषि, 2974 करोड़ रुपये एमएसएमई तथा 262 करोड़ अन्य प्राथमिक क्षेत्रों, 94 करोड़ गैर प्राथमिक क्षेत्र (एनपीएस) के लिए निर्धारित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर