home page

नाहन नगर परिषद में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव अब 24 जून को

 | 
नाहन नगर परिषद में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव अब 24 जून को


नाहन, 22 जून (हि.स.)। नाहन नगर परिषद में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को चुनाव प्रक्रिया नाहन नगर परिषद के टाउन हॉल में 11 बजे आरंभ की गई। इस चुनाव प्रक्रिया के लिए पीठासीन अधिकारी तहसीलदार उपेंद्र चौहान ने बताया कि आज चुनाव हेतु समय 11 बजे से साढ़े 11 निर्धारित किया गया था। इसमें केवल 6 पार्षद उपस्थित हुए। कोरम पूरा न होने के कारण आज चुनाव नहीं हो सके। जिसके चलते अब 24जून को नईं तिथि की गई है।

पीठासीन एवं कार्यकारी एसडीएम उपेन्द्र चौहान ने बताया कि आज कोरम न होने से आज चुनाव प्रक्रिया नहीं हो पाई है और अब 24 को तिथि निर्धारित की गई है जिसमें कोरम न भी पूरा हुआ, तो साधारण बहुमत से भी चुनाव हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नाहन नगर परिषद चुनाव में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विधायक की वोट का अधिकार दिया गया है जिसके चलते अब नाहन में रोमांचक स्थिति बन गई है। यदि विधायक नाहन वोट डालते हैं तो भाजपा, कांग्रेस दोनों बराबरी पर आ जायेंगे। इन हालातों में नाहन नगर परिषद चुनावों में रोमांच पैदा हो रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर