home page

कोर्ट परिसर मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 | 
कोर्ट परिसर मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस


मंडी, 15 अगस्त (हि.स.)। कोर्ट परिसर मंडी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पारस डोगर ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। समारोह के दौरान उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, मंडी अमन सूद, जिला मुख्यालय में कार्यरत अन्य न्यायाधीश, सेवानिवृत्त न्यायाधीश तथा जिला न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा