नाहन निवासी प्रतिबंधित कैप्सूल्स और गोलियों के साथ पकड़ा
नाहन, 03 अप्रैल (हि.स.)। सिरमौर की नाहन एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से ट्रामाडोल के 56 नशीले कैप्सूल तथा टपेन्डाडोल की 49 गोलियां बरामद करने में सफलता प्राप्त की है जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना नाहन में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
शजुक्रवार को जिला सिरमौर के नाहन की एसआईयू टीम जब गश्त पर थी तो टीम को सूचना मिली कि एक साबिर अहमद पुत्र स्व0 जमील अहमद निवासी कांशीवाला नजद सब्जी मण्डी नाहन काफी समय से नशीले कैप्सूल व नशीली दवाईयां बेचने का धंधा नाहन शहर व आसपास के ईलाका में करता है जो आज स्कूटी में पांवटा साहिब की तरफ से नाहन की और आ रहा है । जिस पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त स्कुटी को रोककर चैक किया तथा तलाशी के दौरान उपरोक्त साबिर अहमद के से ट्रामाडोल के कुल 56 नशीले कैप्सूल तथा 49 टपेन्डाडोल की गोलियां बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
इस सन्दर्भ में पुलिस थाना सदर नाहन में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त कैप्सूल कहां से लाया है तथा कहां बचने की फिराक में थे ताकि पूरे गिरोह को कानून की गिरफत में लिया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

