home page

महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को केवल महिला दिवस मनाने तक सीमित न रखें: अनुपमा सिंह

 | 
महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को केवल महिला दिवस मनाने तक सीमित न रखें: अनुपमा सिंह


मंडी, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत मंडी हिमाचल प्रदेश, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के द्वारा अस्मिता लीग के जरिए 100 मीटर , 200मीटर एवं 400 मीटर रेस प्रतियोगिता का आयोजन पधर के किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलो से जोड़कर उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना रहा। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर अनुपमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने अपने संबोधन में महिलाओं के कार्यों और समाज निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को केवल महिला दिवस मनाने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि वर्ष के प्रत्येक दिन महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समान भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उ

इस दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 13 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए 100 मीटर दौड़, 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए 200 मीटर दौड़ तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक इन प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। इस आयोजन में विद्यार्थियों के साथ-साथ स्थानीय महिलाओं, लगभग 20–25 महिला मंडलों तथा आशा वर्करों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा