हिमाचली लोकगीत ध्याड़ा काटणा 29 जुलाई को होगा रिलीज
मंडी, 28 जुलाई (हि.स.)। हिमाचली लोकसंगीत और संस्कृति को समर्पित एक नई संगीतमय प्रस्तुति ध्याड़ा काटणा 29 जुलाई बुधवार को रिलीज होगा। लीप म्यूजिक के बैनर तले बने इस लोकगीत के वीडियों को लीप म्यूजिक के अधिकारिक यूटयूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इस गीत को अपनी मधुर आवाज़ से रविकांत चंदेल ने सजाया है, जबकि इसके गीत एवं संगीत रचना मशहूर संगीतकार एस. डी. कश्यप जी द्वारा की गई है। गीत का संगीत पुलकित कुमार ने तैयार किया है। जिसमें हिमाचली लोकधुनों की मिठास और आधुनिक संगीत का सुंदर समन्वय देखने को मिलेगा।
गीत के निर्देशन अनिल महंत ने बताया कि वीडियो में लवीशा पंडित मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। जबकि पंकज वैद्य ने डीओपी, संपादन एवं कलर ग्रेडिंग का कार्य संभाला है। निशांत ठाकुर ने स्क्रीनप्ले तथा हितेश कुमार ने लाइन प्रोड्यूसर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि यह प्रस्तुति हिमाचल की लोकसंस्कृति, परंपराओं और भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाती है। उम्मीद है कि यह गीत अपने मधुर संगीत, अर्थपूर्ण बोल और आकर्षक फिल्मांकन के कारण दर्शकों और श्रोताओं के दिलों में विशेष स्थान बनाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

