अनुपूरक मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन सम्पन्न
नाहन, 20 अप्रैल (हि.स.)। जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला सिरमौर की समस्त ग्राम पंचायतों (पुनर्गठन/विभाजन से संबंधित ग्राम पंचायतों को छोड़कर) पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन हेतु अनुपूरक मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पुनरीक्षण अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी जिला सिरमौर द्वारा तैयार की गई अनुपूरक मतदाता सूचियों के संबंध में 10 अप्रैल तक उपायुक्त कार्यालय में कोई भी अपील प्राप्त नहीं हुई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर की समस्त ग्राम पंचायतों (पुनर्गठन/विभाजन से संबंधित ग्राम पंचायतों को छोड़कर) पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु अनुपूरक मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन आज 20 अप्रैल को कर दिया गया है।
उन्होंने जिला वासियों को सूचित करते हुए बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम (पुनर्गठन/विभाजन से संबंधित ग्राम पंचायतों को छोड़कर) किसी ग्राम पंचायत में शामिल होने से रह गया हो तो वह निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के दिनांक से पूर्व उपायुक्त कार्यालय में प्रारूप-2 पर आवेदन कर सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

