home page

बुक क्लब की बैठक में भारतीय और विदेशी साहित्य पर हुई चर्चा

 | 
बुक क्लब की बैठक में भारतीय और विदेशी साहित्य पर हुई चर्चा


मंडी, 14 सितंबर (हि.स.)। कला, संस्कृति , साहित्य ,लोकसाहित्य एवं क्रियेटिव सिनेमा के लिए गठित कालरू कायथ फाऊंडेशन के अंतर्गत बनाए गए बुक क्लब की पहली बैठक में भारतीय एव विदेशी लेखकों के रचनाकर्म पर चर्चा की गई। यह बैठक हाल ही में स्थापित कला ग्राम लोअर पंजैहठी में आयोजित की गई। जिसमें बुक क्लब के संगठन के पश्चात की गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें बुक क्लब की आगामी रूपरेखा पर विचार विमर्श हुआ। इस पहली बैठक में अर्चना कपूर ने सदस्यों का स्वागत किया तथा चर्चा को आरम्भ किया ।

फाउंडेशन के संस्थापक डा. राकेश कपूर ने बताया कि बुक क्लब की पहली बैठक में सदस्यों के बीच हुए वार्तालाप में विभिन्न लेखकों को लेकर चर्चा हुई। जिसमें भारगीय और विदेशी लेखकों की कालजयी रचनाओं पर गहन चर्चा की गई। उनमें विशेष तौर पर काफ़का, विनोद कुमार शुक्ल, दोस्तोवास्की , गैबरियाल गार्शिया मारक्वेज़, मुंशी प्रेम चंद, शायर निदा फ़ाज़ली, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर, एल्बर्ट कैमस आदि के नाम प्रमुख रहे।

इस बैठक में पुस्तकों में हंडरैड ईयर्स आफ़ सॉलीच्यूड व ट्यूज़डेज़ विद् मौरिस पर भी चर्चा हुई । इसी दौरान कुछ फिल्में व उनके विख्यात गाने भी चर्चा के विषय बने । साहित्य, संगीत और सिनेमा की इन चर्चाओं में अर्चना कपूर , महेश कपूर तथा अरविंद सिंह चौहान ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि आगामी बैठक के लिए मशहूर शायर ग़ालिब, उनकी शायरी, अन्दाज़ तथा उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए सहमती बनी है। इस अवसर पर प्रोफेसर डा. लतेश कपूर ने सदस्यों का बैठक में आने व परिचर्चा करने के लिए धन्यवाद किया ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा