कारगिल विजय दिवस समारोह में 26 जुलाई को
मंडी, 23 जुलाई (हि.स.)। कार्यवाहक अतिरिक्त उपायुक्त मंडी चंद्र प्रकाश ने कहा कि मंडी जिला मुख्यालय में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर 26 जुलाई को इंदिरा मार्केट परिसर में बने शहीद स्मारक व ऐतिहासिक सेरी मंच पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने वीरवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस समारोह में 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे आरंभ होगा। इस अवसर पर देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। तदोपरांत सेरी मंच पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।
उन्होंने पुलिस विभाग को सेरी मंच के आसपास यातायात व कानून व्यवस्था, नगर निगम को साफ-सफाई, विद्युत विभाग को विद्युत व्यवस्था तथा अन्य संबंधित विभागों को तय समय के अंदर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

