कांगड़ा जिला में 24 मई को 6 केंद्रों पर होगी यूपीएससी परीक्षा
धर्मशाला, 22 मई (हि.स.)। देश भर सहित जिला कांगड़ा में यूपीएससी परीक्षा 24 मई को धर्मशाला के विभिन्न 6 केंद्रों में आयोजित की जाएगी जिनमें बॉयज स्कूल, गर्ल्स स्कूल, डाइट, धर्मशाला महाविद्यालय तथा बीएड कॉलेज शामिल हैं। परीक्षा में 1935 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा दो सत्रों में होगी। सुबह के सत्र में साढ़े नौ बजे से 11: 30 बजे तक, जबकि दूसरे सत्र में 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी केंद्रों में परीक्षा को सुचारू रूप से चलाए जाने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा, साथ ही जैमर भी लगाए जाएंगे। परीक्षा के लिए डिवीजनल कमिश्नर कांगड़ा को ऑब्जर्वर लगाया गया है।
एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि यूपीएससी परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। 24 मई को परीक्षा हेतु अभ्यर्थी समय पर पहुंचे क्योंकि सुबह के सत्र के लिए सेंटर के गेट 9 बजे बंद हो जाएंगे, इसके बाद किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। वहीं दूसरे सत्र में 2 बजे के बाद सेंटर में किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी।
एडीएम ने बताया को हर सेंटर पर एक सेंटर सुपरवाइजर, एक एलआईओ नियुक्त होगें। इसके साथ ही हर सेंटर के हर कमरे में दो इनविजलेटर भी होंगे। इसके लिए 50 फीसदी स्टाफ इन हाउस जबकि 50 फीसदी स्टाफ दूसरे संस्थानों से लगाया जाएगा। चेकिंग के लिए महिला और पुरुष कांस्टेबल तैनात रहेंगे। साथ ही डीएफएमडी भी लगाए जाएंगे।
एडीएम कांगड़ा ने बताया कि इस परीक्षा में 24 मई को 6 सेंटर में 1935 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

