home page

टेट अभ्यर्थियों के लिए राहत, तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी शेष परीक्षाएं

 | 
टेट अभ्यर्थियों के लिए राहत, तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी शेष परीक्षाएं


धर्मशाला, 08 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) जून-2026 की शेष विषयवार परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि टीजीटी (आर्ट्स) टेट परीक्षा 13 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से 12:30 बजे तक तथा टीजीटी (मेडिकल) टेट परीक्षा उसी दिन दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार जेबीटी टेट 14 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से 12:30 बजे तक तथा टीजीटी (संस्कृत) टेट दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगी।

डॉ. शर्मा ने बताया कि पंजाबी टेट परीक्षा 17 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से 12:30 बजे तक तथा उर्दू टेट परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त टीजीटी (नॉन-मेडिकल) टेट परीक्षा 21 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से 12:30 बजे तक तथा टीजीटी (हिंदी) टेट परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगी।

उन्होंने कहा कि सभी परीक्षाओं की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचना सुनिश्चित करें तथा अपने प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र साथ लेकर आएं। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया