टैट परीक्षाएं 7 जून से, 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन
धर्मशाला, 29 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10 विषयों की टैट परीक्षाओं का कार्यक्रम बुधवार को घोषित कर दिया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक 10 विषयों की टैट परीक्षाएं 7 जून से 21 जून तक दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। टेट परीक्षा के लिए कल 30 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे जो 15 मई तक किये जा सकेंगे। इसके बाद अभ्यर्थी 16 मई से 18 मई तक विलंब शुल्क 600 रुपये के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही 19 से 20 मई तक आवदेन में त्रुटियों को दूर किया जा सकेगा। वहीं परीक्षा का एडमिट कार्ड अभ्यर्थी परीक्षा की तिथि से 4 दिन पूर्व डाऊनलोड कर सकते हैं। परीक्षाओं का आयोजन सुबह 10 से 12:30 बजे और दोपहर बाद के 2 बजे से 4:30 बजे तक दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10 विषयों की टैट परीक्षा के तहत परीक्षाओं का आयोजन 7 जून से किया जा रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि 10 विषयों में सबसे पहले 7 जून को सुबह के सत्र में स्पेशल एजुकेटर (प्री प्राइमरी से 5वीं कक्षा) और दूसरे सत्र में दोपहर बाद (छठी कक्षा से 12वीं कक्षा) के अभ्यर्थियों के लिए टेट परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 13 जून को सुबह के सत्र में टीजीटी आटर्स और दूसरे सत्र में टीजीटी मेडिकल की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 14 जून को सुबह के सत्र में जेबीटी और दूसरे सत्र में टीजीटी संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन होगा। इसके अलावा 17 जून को सुबह के सत्र ने पंजाबी और दूसरे सत्र में उर्दू टेट का आयोजन किया जाएगा। इस तरह 21 जून को टीजीटी नॉन मेडिकल और दूसरे सत्र में टीजीटी हिंदी टैट की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में पेमेंट गेटवे लिंक पर जाकर डेबिट कार्ड के माध्यम से शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा किसी अन्य माध्यम से शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएन अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय अपने विवरण में त्रुटि सुधारने का अवसर भी प्रदान कर र उल्लेखित दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित तिथियों पर ही स्वयं सुधार कर सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

