home page

'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत आशा वर्कर्स के लिए का आयोजन

 | 
'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत आशा वर्कर्स के लिए का आयोजन


धर्मशाला, 13 मार्च (हि.स.)। भारत सरकार के 'टीबी मुक्त भारत अभियान' को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक जागरूकता कार्यक्रम और कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने की। इस अवसर पर जिल्स के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों नूरपुर, शाहपुर, नगरोटा बगवां, महाकाल, गोपालपुर और ज्वालामुखी की आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें समुदाय को जागरूक करने के लिए पारंपरिक और आधुनिक कलाओं का संगम देखने को मिला। विभिन्न खंडों से आई आशा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान गद्दी नृत्य एवं पहाड़ी लोक गायन के माध्यम से स्वास्थ्य संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

यही नही आशा कार्यकर्ताओं ने चित्रों और ओजस्वी भाषणों के माध्यम से टीबी के लक्षणों, उपचार और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का तरीका भी बताया।

डॉ. राजेश सूद ने आशा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें टीबी मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग और समाज के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं। कार्यक्रम के अंत में उत्साहवर्धन हेतु सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों और सक्रिय भागीदारी के लिए विशेष रूप से इनाम देकर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया