home page

एसओएस बोर्ड परीक्षार्थियों की 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

 | 
एसओएस बोर्ड परीक्षार्थियों की 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं


धर्मशाला, 24 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर/अक्टूबर-2026 सत्र की 10वीं एवं जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्टूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षाएं अध्ययन केंद्र स्तर पर आंतरिक रूप से करवाई जाएंगी तथा संबंधित विषय के शिक्षक/परीक्षक द्वारा प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा।

डॉ. शर्मा ने बताया कि यदि किसी विषय के लिए संबंधित अध्ययन केंद्र में शिक्षक/परीक्षक उपलब्ध नहीं है, तो अध्ययन केंद्र द्वारा संबंधित जिले के उप निदेशक (शिक्षा) से संपर्क कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर संबंधित स्कूल यूजर लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सभी अध्ययन केंद्र अपने लॉगिन से आवश्यक दस्तावेज डाउनलोड कर निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बोर्ड अध्यक्ष ने सभी अध्ययन केंद्रों से आग्रह किया कि वे परीक्षार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा की तिथि, समय एवं आवश्यक निर्देशों की जानकारी समय पर उपलब्ध करवाएं, ताकि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित न रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया