आरटीए धर्मशाला में ई-ऑटो रिक्शा परमिट के लिए 7 नवंबर तक आवेदन
| Oct 22, 2026, 19:00 IST
धर्मशाला, 22 अक्टूबर (हि.स.)।
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) धर्मशाला के अधीन बैजनाथ, पालमपुर, जयसिंहपुर, नगरोटा बगवा, धीरा, कांगड़ा, शाहपुर, नूरपुर और धर्मशाला उपमंडलों के लिए ई-ऑटो रिक्क्षा के परमिट जारी किये जा रहे हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विकास जम्वाल ने बताया कि ये परमिट स्वयं ऑटो रिक्शा चलाने वाले बेरोज़गार युवकों को जारी किए जाएगें। इसके लिए प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी, बेरोज़गार एवं प्रार्थी के पास वैध लाईसेंस होना अनिवार्य है। इच्छुक व्यक्ति आवेदन व्यक्तिगत रूप से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में 7 नवंबर दोपहर 3 बजे तक जमा करवा सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

