home page

अब 31 जुलाई को होगी आरटीए की बैठक

 | 

धर्मशाला, 17 जुलाई (हि.स.)।

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण सचिव विकास जमवाल ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) धर्मशाला की बैठक, जो 27 जुलाई को निर्धारित की गई थी, उसे स्थगित करते हुए अब 31 जुलाई को प्रातः 10ः30 बजे आयोजित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त आरटीए बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत किए जाने वाले प्रकरणों हेतु आवेदन जमा करवाने की तिथि को भी बढ़ाकर 20 जुलाई सायं 5 बजे तक कर दिया गया है।

उन्होंने सभी वाहन मालिकों, परिवहन संचालकों एवं आवेदकों से अनुरोध किया है कि वह अपने आवेदन समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित 20 जुलाई को सायं 5 बजे तक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चि करें, ताकि उनके प्रकरणों को 31 जुलाई को आयोजित होने वाली क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, धर्मशाला की बैठक में विचारार्थ रखा जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया