home page

उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन एवं पुनः जांच हेतु 19 मई तक आवेदन

 | 
उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन एवं पुनः जांच हेतु 19 मई तक आवेदन


धर्मशाला, 05 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि जमा दो की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन एवं पुनः जांच हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन केवल संबंधित विद्यालय के माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति विषय 1000 तथा पुनः जांच के लिए प्रति विषय 800 शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है तथा इस तिथि के बाद किसी प्रकार का विस्तार प्रदान नहीं किया जाएगा।

डॉ. शर्मा ने कहा कि पुनर्मूल्यांकन के लिए अभ्यर्थी के संबंधित विषय में न्यूनतम 20 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है तथा पुनर्मूल्यांकन केवल थ्योरी भाग का ही किया जाएगा, जिसमें एमसीक्यू शामिल नहीं होंगे। सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य होंगे तथा बिना शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया