home page

निजी स्कूलों की मान्यता और नवीनीकरण के लिए आवेदन 20 अप्रैल तक : उप निदेशक

 | 

धर्मशाला, 09 मार्च (हि.स.)। जिला कांगड़ा में निजी स्कूलों के शैक्षणिक सत्र 2026-31 के लिए मान्यता तथा 2026-27 के नवीनीकरण के आवेदन के लिए अंतिम तिथि को 26 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दिया गया है। आवेदन पूर्णतः आनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किये जाएगें व कोई भी ऑफ लाइनआवेदन स्वीकार नहीं किये जाएगें। मान्यता के नवीनीकरण हेतू वेबसाईट www.emerginhimachal.in पर लाॅग इन करना होगा।

उप निदेशक स्कूल, प्रारम्भिक शिक्षा ने सभी निजी स्कूलों के प्रबन्धकों व विद्यालय मुखियों को सूचित किया है कि पहली से पांचवी तक कक्षा वाले विद्यालयों को सम्बन्धित बीईईओ को अपने आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ आनलाइन प्रेषित करने होंगे। जबकि छठी से आठवी तक की कक्षाओं वाले विद्यालयों को डीडीईई कांगड़ा को आवेदन निर्धारित शुल्क सहित ऑनलाइन प्रेषित करने होंगे। आवेदन करने की अन्तिम को 20 अप्रैल 2026 तक बढ़ाया गया है उसके उपरान्त आवेदनों की जांच की जाएगी। सत्र 2026-27 में केवल वही विद्यालय विद्यार्थियों को दाखिला दे पायेगें जिनके पास विभाग द्वारा मान्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्र होंगे।

उन्होंने कहा कि मान्यता पत्र व मान्यता नवीनीकरण पत्र के बिना संचालित होने वाले विद्यालयों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया