home page

नूरपुर में 1.14 ग्राम चिट्टा सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

 | 
नूरपुर में 1.14 ग्राम चिट्टा सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार


धर्मशाला, 02 अगस्त (हि.स.) । पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा एक गाड़ी से चिट्टा बरामद किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा झिकला मोच, शनिदेव मंदिर के समीप नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान गाड़ी नम्बर एचपी22सी-3103 की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 1.14 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना फतेहपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों की पहचान संजय शर्मा, पुत्र परस राम, निवासी गांव चुलाड़, डाकघर जखाड़ा, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा तथा अभिषेक कुमार, पुत्र स्व. प्रभात पठानिया, निवासी गांव रंडोह, डाकघर सुनेत, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अम्ल में लाई गई है। प्रारंभिक पूछताछ के उपरांत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया